फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़े बोल: रोपड़ में सुखबीर बादल ने लगाया आरोप, मुख्यमंत्री चन्नी खुद करवा रहे माइनिंग

Fri, 10 Dec 2021 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

सुखबीर शुक्रवार को रोपड़ में अकाली दल और बसपा के सांझे प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह चीमा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। सुखबीर बादल ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका। वहां उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रोपड़ में जनसभा को संबोधित करते अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी खुद माइनिंग करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पर पैसे लेकर एसएसपी लगाने के आरोप लग रहे हैं। इससे बुरी बात क्या हो सकती है। सुखबीर शुक्रवार को रोपड़ में अकाली दल और बसपा के सांझे प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह चीमा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान सुखबीर ने मुलाजिमों से कहा कि वह धरने देने बंद कर दें क्योंकि अकाली दल की सरकार आने पर उनके मसलों को हल कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रोपड़ पहुंचे सुखबीर बादल ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका। वहां उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता पर काबिज होते ही सुविधा केंद्र, विश्व कबड्डी कप और तीर्थ यात्रा प्रोग्राम बंद कर दिए। कैप्टन की सरकार ने गरीब बच्चों के वजीफे बंद कर दिए जिसकी वजह से 450 चार लाख बच्चे प्रति साल पढ़ाई नहीं कर सके।

उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार एक भी स्कीम नहीं ला सकी है। सुखबीर ने छोटे दुकानदारों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और मेडिकल इंश्योरेंस करवाने का एलान किया। किसान अंदोलन पर सुखबीर ने कहा कि यह जीत किसानी की जीत है। किसानों की मांग एमएसपी खत्म न होना है। अकाली दल ने ही एमएसपी लागू करवाई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 95 प्रतिशत मंडियां भी प्रकाश सिंह बादल की सरकार में बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें