दौरा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं चंडीगढ़, कहा-देश में तेजी से हो रहे हैं आर्थिक सुधार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचीं। वे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचीं जहां सीएम मनोहर लाल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: इस साल प्रदेश में बढ़े डेंगू के मामले, 1724 मरीजों की पुष्टि, टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाई गई
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने बताया कि इस साल पंजाब में डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक राज्य में डेंगू के 1724 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अमृतसर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, एसएएस नगर, बठिंडा और पठानकोट में डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
मोहाली: नई डीसी ने की सरकारी दफ्तरों में औचक चेकिंग, लोगों की मुश्किलें जानीं, अधिकारियों को दी हिदायत
मोहाली की नई डीसी ईशा कालिया कार्यभार संभालने के साथ ही पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित सरकारी दफ्तरों की औचक जांच की। साथ ही सरकारी दफ्तरों द्वारा लोगों को मुहैया करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
चिंताजनक: 57.38 प्रतिशत भूजल का दोहन कर रहा चंडीगढ़, केंद्रीय भूजल बोर्ड के सर्वे में बड़ा खुलासा
चंडीगढ़ में भूमिगत जल का तेजी से दोहन किया जा रहा है जबकि बारिश व अन्य विधियों से भू-जल का रिचार्ज बेहद कम है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की ओर से हाल में किए गए सर्वे में जो आंकड़े आए हैं, वो चिंताजनक हैं। यह स्थिति तब है जब शहर में सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की तैयार की जा रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जीबीपी ग्रुप के मालिक लापता: चंडीगढ़ में तीन केस, 1.65 करोड़ की ठगी का आरोप, जीरकपुर में निवेशकों ने दफ्तर घेरा
गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीबीपी) ग्रुप के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए हैं। हैरानी की बात है कि पुलिस तीनों मामलों में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...