पंजाब कांग्रेस में लगभग डेढ़ माह से चल रही रार पर आज विराम लग सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह दरकिनार कर नवजोत सिंह सिद्धू के सिर प्रदेश पार्टी प्रधान का ताज सजाने की तैयारी कर ली है। वहीं पंजाब में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कोरोना से मृत्युदर के मामले में पंजाब महाराष्ट्र से आगे निकल गया है और देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब में फिर हलचल तेज: आप की तारीफ कर चुके सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान देने की तैयारी, कैप्टन की सलाह दरकिनार
पंजाब कांग्रेस में लगभग डेढ़ माह से चल रही रार पर आज विराम लग सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह दरकिनार कर नवजोत सिंह सिद्धू के सिर प्रदेश पार्टी प्रधान का ताज सजाने की तैयारी कर ली है। हालांकि सीएम पद के दावेदार कैप्टन ही होंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जालंधर: टिकटॉक स्टार पत्नी ने की बेवफाई, पति ने दो बच्चों संग निगला जहर, बच्ची और युवक की मौत
टिक टॉक व इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाली पत्नी की बेवफाई से तंग आकर एक युवक ने अपने दो बच्चों के साथ जहर निगल लिया। तीनों को गंभीर हालात में नकोदर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां युवक जसप्रीत सिंह व उसकी 5 साल की बेटी मनरूप की मौत हो गई है जबकि बेटे सहज (7) की हालत गंभीर बताई गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
डराने वाली खबर: कोरोना से मृत्यु दर में देश में पहले नंबर पर पहुंचा पंजाब, महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे
कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। इस बीच पंजाब के हालात डरावने होने लगे हैं। पंजाब में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कोरोना से मृत्युदर के मामले में पंजाब महाराष्ट्र से आगे निकल गया है और देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
लुधियाना: विधायक बैंस की गिरफ्तारी के लिए हंगामा, अकालियों ने घेरा मंत्री आशु का घर, पुलिस के साथ धक्कामुक्की
लुधियाना के हलका आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अब शिरोमणि अकाली दल उनकी गिरफ्तारी को लेकर अड़ गया है। अकाली नेताओं का कहना है कि बीते पांच माह से उन्हें बचाने में मंत्री भारत भूषण आशु का बड़ा रोल है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
13 साल पहले मुस्लिम युवती से की शादी, अब कहा- धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे ससुराल वाले
जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले परिवार के खिलाफ जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका एक सिख ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ दायर की है। आरोप लगाए हैं कि उन्हें और उनके बेटे को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...