पंजाब सरकार का बड़ा एलान: बिजली की दरों में प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती, आज से लागू होंगी नई दरें
पंजाब विधानभा चुनाव के मद्देनजर चन्नी सरकार ने सोमवार को बड़ा एलान किया। कैबिनेट की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की। नई दरें सोमवार से ही लागू हो जाएंगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के मुफ्त बिजली के चुनावी वादे पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार के सर्वेक्षण से सामने आया कि लोग सस्ती बिजली चाहते थे, मुफ्त बिजली नहीं।
...पढ़ें विस्तृत खबर
पंजाब: वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने अरविंद केजरीवाल पर दायर किया मानहानि का केस, कहा- माफ नहीं करूंगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल उर्फ जोजो ने स्थानीय अदालत में मानहानि का केस दायर कर दिया। जोजो ने कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करके बाद में माफी मांगते है, अगर केजरीवाल उनसे माफी भी मांगेंगे तो भी वे उनको माफ नहीं करेंगे।
...पढ़ें विस्तृत खबर
पंजाब में फिर बदले अफसर: 16 आईएएस सहित 29 पीसीएस के तबादले, पटियाला और बठिंडा में नए निगम कमिश्नर तैनात
पंजाब सरकार ने सोमवार को फिर से बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 16 आईएएस और 29 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला और बठिंडा में नए नगर निगम कमिश्नर तैनात किए हैं। आईएएस देविंदर सिंह को फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।
...पढ़ें विस्तृत खबर
डेंगू का कहर: पंजाब में बिगड़े हालात, इस साल तीन गुना ज्यादा मौतें, अब तक 16450 लोग चपेट में, 66 मरे
पंजाब में डेंगू बेकाबू हो गया है। सूबे में इस बीमारी ने पिछले चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि मौतें तीन गुना ज्यादा दर्ज की गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 16,450 लोगों में डेंगू की पुष्टि और 66 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सालों में डेंगू से मौतों का आंकड़ा 18 से 22 के बीच रहता था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा खराब हालात मोहाली के हैं। इस जिले में अब तक डेंगू के 2457 मामले आए हैं और 31 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। बठिंडा में 2063 पॉजिटिव मरीज व चार की मौत, होशियारपुर में 1465, अमृतसर में 1461 और पठानकोट में 1434 डेंगू के मामले और एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है।
...पढ़ें विस्तृत खबर
पंजाब: जालंधर के विधायकों, सांसद और पूर्व सांसद के घर पर पहुंचे सीएम चरणजीत चन्नी, दूर किए गिले-शिकवे
कांग्रेस आलाकमान से मिले निर्देशों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अमल करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले राहुल गांधी ने चन्नी से कहा था कि वे राज्य के सभी नाराज नेताओं से मिलकर बैठक करें। इसी मुहिम के तहत रविवार को वे जालंधर पहुंचे और पार्टी के विधायकों सहित सांसद संतोख चौधरी और पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के घर पहुंचकर गिले-शिकवे दूर किए। जालंधर दौरे के दौरान चन्नी ने पहले सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और शीश नवाया। उसके बाद सीएम ने सांसद संतोख सिंह चौधरी सहित जालंधर सेंट्रल से विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील रिंकू और जालंधर नॉर्थ से विधायक बाबा हैनरी से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की।
...पढ़ें विस्तृत खबर