पंजाब प्रदेश कांग्रेस में दोबारा घमासान छिड़ गया है। अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के बीच की कलह खुलकर सामने आ गई है। सोमवार दोपहर दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार सुबह डेरा बाबा नानक की भारत पाक सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब कैबिनेट की बैठक शुरू: चन्नी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, बैठक के बाद खुद सीएम देंगे जानकारी
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित सभी कैबिनेट मंत्री सचिवालय पहुंच गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
दौरा: डेरा बाबा नानक पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान, दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन कर की कॉरिडोर खुलने की अरदास
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार सुबह डेरा बाबा नानक की भारत पाक सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे। गहरी धुंध की वजह से गुरुद्वारा साहिब के दर्शन नहीं हो पाए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: दो दिन के अवकाश में तीन और बिलों के ड्राफ्ट तैयार कर रही सरकार, बीएसएफ-बिजली, नशा-किसानी पर लाएगी प्रस्ताव
तय कार्यक्रम के अनुसार पंजाब सरकार विधानसभा में 11 नवबंर को बीएसएसफ के अधिकार क्षेत्र से संबंधित केंद्र सरकार की अधिसूचना को रद्द करने का प्रस्ताव लाएगी। लेकिन 9 और 10 नवंबर को अवकाश के दौरान अब राज्य सरकार ने तीन और बिलों के ड्राफ्ट तैयार करने का मन बना लिया है, जिन्हें 11 नवंबर को ही सदन में पेश कर पारित करने का प्रयास किया जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बिगड़ रही आबोहवा: दीपावली के बाद भी पंजाब में पांच जिलों की हवा खराब, पटियाला में हालात बदतर
दीपावली के पांच दिन बाद भी पंजाब में प्रदूषण नहीं सुधर पाया है। पांच जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ओरेंज श्रेणी में दर्ज किया गया है। वहीं पटियाला में हालात बेहद खराब हैं। यहां का एक्यूआई 334 तक पहुंच गया है। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अभी एक सप्ताह तक प्रदूषण में कोई सुधार नहीं होने वाला है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान: सुलह के लिए बुलाई बैठक छोड़कर निकले सिद्धू, नाराज चन्नी को हरीश चौधरी ने मनाया
पंजाब प्रदेश कांग्रेस में दोबारा घमासान छिड़ गया है। अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के बीच की कलह खुलकर सामने आ गई है। सोमवार दोपहर दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच तनातनी कुछ इस हद तक पहुंची कि सिद्धू बैठक छोड़कर बाहर आ गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...