मोहाली: घरेलू विवाद में रिटायर सब इंस्पेक्टर ने फर्श पर पटका पत्नी का सिर, मौत के बाद शव के पास ही बैठा रहा
चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर को कई बार फर्श पर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या करने के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं बल्कि अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व: अमृतसर में निकाला नगर कीर्तन, एसजीपीसी प्रधान ने संगत को दी बधाई
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर मंगलवार सुबह अमृतसर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस पावन अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में फूलों की खूबसूरत सजावट की गई। साथ ही श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में जलो सजाए गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
राजनीति: अब सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग का कांग्रेस पर हमला, पार्टी पर लगाया धर्म का कार्ड खेलने का आरोप
विवादास्पद टिप्पणियां करने वाले प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली से पार्टी को छुटकारा मिले अभी कुछ ही समय बीता है कि सिद्धू के एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने अब कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को निशाने पर लेकर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: चौकीदारों का विशेष भत्ता हुआ दोगुना, सचिवालय कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर
पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सचिवालय और वित्त आयुक्त सचिवालय में कार्यरत व्यक्तिगत स्टाफ के विशेष वेतन को दोगुना करने का फैसला किया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर और पंजाब सिविल सचिवालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन) को जारी पत्र में कहा गया है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि पर्सनल स्टाफ के मौजूदा विशेष वेतन को दोगुना कर दिया जाए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: जांच में शामिल हुए युवराज सिंह, हरियाणा पुलिस को मोबाइल सौंपा
दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दर्ज एफआईआर मामले में हरियाणा पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह जांच में शामिल हो चुके हैं। जिस मोबाइल या आईपैड से यह बातचीत हुई थी वह भी उपलब्ध करवा दिया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...