फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: पठानकोट में आप की तिरंगा यात्रा और बिगड़े सीएम चन्नी के बोल

Thu, 02 Dec 2021 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आमतौर पर नरम तरीके से बात रखने वाले पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के बोल बिगड़ गए। पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजियों का दौर तेज होने लगा है। मनीष सिसोदिया और परगट सिंह के बीच शिक्षा ढांचे पर विवाद के बाद अब सीएम चन्नी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के मजबूत चुनावी राज्य पंजाब में चल रही खींचतान को लेकर नेतृत्व की चिंता बढ़ गई है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल पर उठे घमासान के बीच बुधवार रात राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू से मुलाकात की। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


AAP Tiranga Yatra: पठानकोट में राष्ट्रवाद की अलख जगाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पूरे पंजाब से जुटे समर्थक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पठानकोट में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। वहीं पठानकोट में अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर रेलवे रोड पर समर्थक इंतजार में जुटे रहे। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब विधानसभा चुनाव: 94 साल उम्र में भी प्रकाश सिंह बादल का जोश बरकरार, इस बार भी लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब के पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल बेशक अब घर से कम निकलते हों पर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वे फिर से अकाली दल के कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। उनका दिन राजनीतिक चर्चा से शुरू होता है और अपने तजुर्बे को सुखबीर को हर कदम पर साझा करके वे उन्हें राजनीति के दांव पेंच सिखा रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सिद्धू के मॉडल पर आपत्ति: दिल्ली में चन्नी और नवजोत से मिले राहुल, सिद्धू को सीख-सभी से बातचीत कर लें कोई फैसला

कांग्रेस के मजबूत चुनावी राज्य पंजाब में चल रही खींचतान को लेकर नेतृत्व की चिंता बढ़ गई है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल पर उठे घमासान के बीच बुधवार रात राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू से मुलाकात की। संगठन के ढांचे को लेकर उठ रहे सवालों पर राहुल ने सिद्धू से बात की है और सभी नेताओं के साथ बातचीत कर ही कोई फैसला लेने को कहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

बिगड़े बोल: मोगा में सीएम चन्नी ने केजरीवाल को कहा काला अंग्रेज, दिल्ली के सीएम ने दिया करारा जवाब

आमतौर पर नरम तरीके से बात रखने वाले पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के बोल बिगड़ गए। पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजियों का दौर तेज होने लगा है। मनीष सिसोदिया और परगट सिंह के बीच शिक्षा ढांचे पर विवाद के बाद अब सीएम चन्नी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

आदेश: पंजाब में तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 35 पुलिस अफसरों का तबादला

पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 35 पुलिस अफसरों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, तीन आईपीएस अधिकारियों में, मोहनीश चावला को आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के पद पर बनाए रखते हुए आईजी स्पेशल टास्क फोर्स का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि डीआईजी (ट्रेनिंग) पीएपी जालंधर तैनात एसके रामपाल को डीआईजी (प्रशासन) स्पेशल टास्क फोर्स पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें