पंजाब कांग्रेस में कलह की एक बड़ी वजह कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। पढ़ें प्रदेश की कुछ अन्य बड़ी खबरें..
पंजाब कांग्रेस में कलह: दिल्ली में हाईकमान की समिति से मिले नवजोत सिद्धू, कहा-मैं अपने स्टैंड पर कायम
पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक को शांत करने के लिए लगातार दूसरे दिन भी पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में हाईकमान की तरफ से गठित समिति से मुलाकात की। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ सबसे ज्यादा मुखर रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल रहे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
फैसला: मोहाली में खत्म हुआ ऑड ईवन, अब खुलेंगी सारी दुकानें
कोरोना की रफ्तार कमजोर पड़ने के साथ ही मोहाली जिला प्रशासन ने दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए ऑड ईवन सिस्टम खत्म कर दिया है। अब सारी दुकानें सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। इतना ही नहीं प्राइवेट आफिस भी पचास फीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: धर्म बदले या न बदले, फिर भी सहमति संबंध वाला जोड़ा सुरक्षा का हकदार
केवल एक हलफनामा देकर मुस्लिम लड़की हिंदू धर्म अपना सकती है या नहीं, इस सवाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि हलफनामे से लड़की हिंदू बन सकती हैं या नहीं, यह सवाल मौजूद होने के बावजूद इस खराब दौर में सहमति संबंध में रहने वाला प्रेमी जोड़ा अंतरिम सुरक्षा का हकदार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोटकपूरा गोलीकांड: नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, सहोता और चौधरी से की पूछताछ
कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। एसआईटी ने परमराज उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें अगले सोमवार पेश होने के लिए कहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना काल में बड़ी उपलब्धि: आरसीएफ ने रवाना किया देश का पहला 3-टियर इकनॉमी डिब्बा
अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में गरीब तबका भी सफर का आनंद उठा सकेगा। रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली तमाम ट्रेनों में एसी 3-टियर इकनॉमी के डिब्बे जुड़ेंगे। आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) को रेल मंत्रालय से मिले 248 डिब्बे बनाने के लक्ष्य में से विकट परिस्थितियों के बीच 15 कोचों की पहली रैक रवाना कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...