फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab New Cabinet: पंजाब में डिप्टी सीएम की चर्चा तेज; बरिंदर गोयल का नाम हर जुबान पर!

Mon, 23 Sep 2024 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

पंजाब कैबिनेट में आज पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। वहीं, अब प्रदेश में डिप्टी सीएम की चर्चा भी होने लगी है। डिप्टी सीएम के लिए संगरूर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा लहरागागा से कैबिनेट के नए मंत्री बरिंदर गोयल का नाम चर्चा में है। 
विज्ञापन
मंत्री पद की शपथ लेते बरिंदर गोयल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की वर्तमान सत्ता का केंद्र, संगरूर संसदीय क्षेत्र है। मुख्यमंत्री से लेकर तीन मंत्री इसी क्षेत्र से हैं। सांसद बनने के बाद गुरमीत सिंह मीत हेयर का खाली हुआ मंत्री पद लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल (एडवोकेट ) को मंत्री बनाकर भर दिया है।

विज्ञापन


सत्ता के गलियारों से लेकर हर जुबान पर ठेठ पंजाबी में एक ही चर्चा है कि ‘ संगरूर विच्च तां फेर झंडी वालियां कारां दी झड़ी लग्ग गई ए।’ सियासी गलियारों में चर्चा है कि आधी सरकार तो संगरूर से ही है। चर्चा तो इससे भी आगे की हो रही है कि यदि ‘आप’ के शीर्ष नेतृत्व ने डिप्टी सीएम की व्यवस्था की तो वह चेहरा भी संगरूर से ही होगा। इन दिनों यह चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही है। सियासी जानकार मान रहे हैं कि इस चर्चा को नजरंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि धुआं वहीं से उठता है जहां चिंगारी सुलगती है।



डिप्टी सीएम बनाने की बात बहुत आगे निकल चुकी है। कई जानकार मान रहे हैं कि ऐसा करके आप का शीर्ष नेतृत्व पंजाब की सत्ता पर अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहता है। साथ ही जातीय समीकरण को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल के बदलाव के बीच यह चर्चा फिलहाल दब जरूर गई है।
विज्ञापन


बहरहाल, संगरूर संसदीय क्षेत्र पर आप पूरी तरह से काबिज है। लोकसभा से लेकर विधानसभा सीटों पर आप का परचम लहरा रहा है, लेकिन बरनाला समेत चार विस सीटों पर उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट करेंगे कि भविष्य की सियासी बिसात पर कौन कितने पानी में होगा।

संगरूर संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर तीन मंत्री हो गए हैं। पंजाब मंत्रिमंडल में हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा के बाद अब बरिंदर गोयल शामिल हो गए हैं। गोयल को मंत्री बनाने से अग्रवाल समाज काफी खुश दिखाई दे रहा है। गोयल के मंत्री पद तक पहुंचने के पीछे केजरीवाल के बाद माने जाते दिल्ली के एक बड़े नेता का हाथ माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें