फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने अरविंद केजरीवाल पर दायर किया मानहानि का केस, कहा- माफ नहीं करूंगा

Mon, 01 Nov 2021 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा में व्यापारियों के साथ एक बैठक के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो व्यापारियों पर लगने वाले जोजो टैक्स बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
केस दायर करते जयजीत सिंह जौहल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल उर्फ जोजो ने स्थानीय अदालत में मानहानि का केस दायर कर दिया। जोजो ने कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करके बाद में माफी मांगते है, अगर केजरीवाल उनसे माफी भी मांगेंगे तो भी वे उनको माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बठिंडा और मानसा के दौरे पर आए थे। बठिंडा में व्यापारियों के साथ एक बैठक के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो व्यापारियों पर लगने वाले जोजो टैक्स बंद किया जाएगा। केजरीवाल के इस बयान के बाद जोजो ने ट्वीट करके एलान किया था कि वे सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। अपने एलान के अनुसार सोमवार को जौहल ने स्थानीय अदालत में धारा 499 और 500 के तहत केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें