फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूकता लाने को मुहिम छेड़ें नौजवान : आईजी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। बाल दिवस के मौके पर रविवार को पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना और एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने सड़क सुरक्षा मुहिम-नो चालान दिवस के तहत सड़क सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी जागरूकता मुहिम की शुरुआत की। इस मौके पर आईजी ने शेरां वाला गेट और एसएसपी ने फव्वारा चौक में ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट किए। इस मौके पर सभी ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली। शेरां वाला गेट पर कराए समारोह मौके आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने नौजवानों को ट्रैफिक नियमों के प्रति समाज में जागरूकता लाने को मुहिम छेड़ने की अपील की।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने सुरक्षित आवाजाही के लिए आम लोगों की भूमिका को अहम बताते अभिभावकों को अपील की कि वह अपने बच्चों को शुरू से ही ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने बताया कि उतने लोगों की आपराधिक वारदातों में जान नहीं जाती, जितनी जानें केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के कारण होने वाले हादसों में चली जाती हैं। इसलिए नियमित व सुरक्षित ट्रैफिक केवल पुलिस की सख्ती के साथ ही नहीं, बल्कि लोगों के सहयोग से ही संभव है। इस मौके आईजी ने स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की शिक्षा जरूरी करने पर भी जोर दिया।
एसएसपी भुल्लर ने नाबालिग बच्चों को वाहन पकड़ाने से गुरेज करने की अपील करते कहा कि सड़क पर हमारी लापरवाही कीमती जानें गंवाने का कारण बनती है। उन्होंने लोगों को नशे की हालत में ड्राइविंग करने समेत गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से गुरेज करने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सड़क हादसों के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सिटी टू ट्रैफिक इंचार्ज एसआई भगवान सिंह लाडी पहेड़ी, एएसआई हरभजन सिंह व बलविंदर सिंह समेत मार्शल अमरजीत दास को भाई घन्हैया जी अवार्ड साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें