फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: पंजाब में धूल भरी हवाएं, कुछ शहरों में बारिश, 41.5 डिग्री के साथ फतेहगढ़ साहिब रहा सबसे गर्म

Wed, 17 May 2023 01:45 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)

सार

मंगलवार को तापमान में 0.6 डिग्री की कमी देखने को मिली। वहीं, 41.5 डिग्री के तापमान के साथ फतेहगढ़ साहिब सबसे गर्म रहा। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रहा। पंजाब में रोपड़ का सबसे कम 21.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
Weather News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत के ज्यादा आसार नहीं है। मौसम मुख्यता शुष्क रहेगा। कुछ शहरों में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

विज्ञापन


ये तरह रहा तापमान
मंगलवार को तापमान में 0.6 डिग्री की कमी देखने को मिली। वहीं, 41.5 डिग्री के तापमान के साथ फतेहगढ़ साहिब सबसे गर्म रहा। पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, लुधियाना का 40.3, पटियाला का 41.3, पठानकोट का 40.1, बठिंडा का 40.2, बरनाला का 40.1, जालंधर का 39.6, मोगा का 38.8, मोहाली का 40.0 और रोपड़ का 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री का उछाल रहा।

लोगों का हाल बेहाल
हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रहा। पंजाब में रोपड़ का सबसे कम 21.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पंजाब का मौसम मंगलवार को शुष्क ही रहा। देर रात धूल भरी हवाएं चलीं, लेकिन आज दिन में कड़ी धूप रहने से चिलचिलाती गरमी से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


22 मई के बाद राहत के आसार
अमर उजाला से बात करते हुए मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल 19, 20 व 21 मई को पंजाब का मौसम शुष्क रहने से पारे में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन 22 मई के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के मौसम पर असर करेगा। जिससे पारे में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 17 मई की रात को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन इसका असर ज्यादा हरियाणा के मौसम पर देखने को मिलेगा। इसके असर से पंजाब में 18 मई को कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें