फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर शिक्षक ने की पेट्रोल डाल की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शिक्षक दिवस के मौके पर एनएसक्यूएफ वोकेशनल अध्यापक यूनियन से जुड़े शिक्षकों ने नियमित करने की मांग को अपनी गर्दन पर टायर डालकर पटियाला संगरूर रोड पर रोष मार्च निकालकर जाम लगाया और धरना दिया। इसके साथ ही यूनियन के प्रधान राय साहिब सिंह सिद्धू ने गर्दन में डाले गए टायर पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या के प्रयास की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उनको ऐसा करने से रोक लिया।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने मांग की कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 1978 वोकेशनल अध्यापकों को पंजाब सरकार तत्काल प्रभाव से शिक्षा विभाग में ले और उनको नियमित करे। रेगुलर करे।प्राइवेट कंपनियों के चंगुल से वोकेशनल अध्यापकों को निकाला जाए। अपनी मांगों की सुनवाई न होने से भड़के एनएसक्यूएफ वोकेशनल अध्यापक यूनियन के सदस्यों ने काफी हंगामा किया। प्रधान द्वारा आग लगाने की कोशिश के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाकी अध्यापकों द्वारा गर्दनों में डाले टायर जबरन उतरवा लिए। यहां पर पुलिस और अध्यापकों के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। ध्यान रहे कि वोकेशनल अध्यापक पिछले करीब तीन महीनों से गुरूद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
प्रधान राय साहिब सिंह सिद्धू ने कहा कि अब तक कई बार यूनियन की पंजाब सरकार साथ मीटिंगें कराई जा चुकी हैं। हर बार झूठे वादों और टाल-मटोल के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। जिस कारण वोकेशनल अध्यापकों में रोष व्याप्त है। अब वह आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड़ में हैं। रविवार को गुप्त एक्शन किया गया और गर्दनों में टायर डाल कर पटियाला-संगरूर रोड पर समाना चुंगी पर जाम लगाकर धरना दिया गया। इस दौरान पुलिस साथ अध्यापकों की काफी धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री व सचिव साथ बैठक होगी
वोकेशनल अध्यापकों में बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए सोमवार की चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव साथ वोकेशनल अध्यापकों की दोपहर डेढ़ बजे की बैठक तय करा दी। इस मौके यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर बैठक बेनतीजा रही, तो 11 व 12 सितंबर को पटियाला में प्रदेशस्तरीय रैली करने के बाद गुप्त एक्शन तहत किसी व्यस्त रोड पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें