फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने गए पावरकाम के एसडीओ समेत छह मुलाजिमों को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव हकीमपुरा में बिजली चोरी रोकने गए पावरकाम के उपमंडल रामगढ़ (भादसों) के एसडीओ अमनदीप सिंह मुलाजिम के साथ एक परिवार की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। चोटें लगने कारण बिजली मुलाजिमों को अस्पताल में दाखिल कराया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घायलों के बयान ले लिए थे और कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

थाना भादसों से मामले के जांच अधिकारी एएसआई परविंदर सिंह ने बताया कि घायल एसडीओ अमनदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव हकीमपुरा में रणजीत सिंह नाम के व्यक्ति की ओर से बिजली चोरी की जा रही है। जिसके तहत वह अपने मुलाजिमों जेई हरसिमरन सिंह, सहायक लाइनमैन दलीप सिंह, जगमोहन सिंह व करम सिंह और लाइनमैन अमरजीत सिंह समेत सुबह 10 बजे गांव हकीमपुरा पहुंचे। वहां जाकर देखा कि रणजीत सिंह की ओर से सरेआम कुंडी डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। जब वह लोग इस चोरी की वीडियो बनाने लगे, तो रणजीत सिंह, उसके बेटे यादविंदर सिंह, पत्नी सुखविंदर कौर ने लाठियों साथ उन्हें पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से वह लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागे और उच्चाधिकारियों को उन पर हुए हमले की जानकारी दी। भादसों थाना इंचार्ज राजविंदर कौर ने बताया कि मामले संबंधी शिकायत मिल गई है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें