फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी आश्रम संचालक बाप-बेटा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। गांव बसंतपुरा में दुष्कर्म के आरोप में नामजद आश्रम संचालक सुख सागर और उसके बेटे हेमंत को सदर पुलिस ने राजस्थान के अलवर से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को राजपुरा की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गौर हो कि सदर पुलिस के पास दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बारह साल की उम्र के दौरान परिवार वालों ने गांव बसंतपुरा में चलने वाले आश्रम में भेज दिया था। तब से आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करना शुरू किया और उसकी जिंदगी नरक बना दी। जिस दिन पीड़िता सवाल करती उस दिन आरोपी की शैतानी बढ़ जाती थी। डरा धमकाकर बचपन से नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात करवा देता था। आरोपी पीड़िता के मुंह पर थूकने के साथ-साथ वीडियो तक बनाने लगा।
एक दिन पीड़िता ने परिवार वालों को दर्द भरी दास्तान सुनाई तो उन्होंने सदर पुलिस के पास आश्रम संचालक सुख सागर उसके बेटे हेमंत के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि आरोपी केस दर्ज होने की खबर मिलने पर आश्रम छोड़ फरार होने में सफल हो गए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएचओ
इस संबंधी फोन से संपर्क करने पर सदर थाना के एसएचओ अमनदीप सिंह तारीका ने बताया कि आरोपियों सुखसागर उसके बेटे हेमंत को राजस्थान से गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

फोटो 26 पीटीएल 07
बसंतपुरा में मौजूद सुखसागर का आश्रम जिस पर ताला लटका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें