फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी सिखों की रिहाई के लिए गठित कमेटी करेगी पीएम मोदी से मुलाकात: धामी 

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए गठित कमेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री के अलावा दिल्ली व कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात करने जा रही है। वह पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में गुरु शबद प्रचार सभा की ओर से तैयार कराए सोलर प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। इस मौके धामी ने कहा कि दरबार साहिब में तंती साजों के साथ कीर्तन किए जाने की मर्यादा को बहाल करने के लिए शिरोमणि कमेटी गंभीर है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से जारी आदेश के पालन के लिए शिरोमणि कमेटी को तीन वर्षों का समय दिया गया है। शिरोमणि कमेटी के पास तंती साजों के कुछ जत्थे मौजूद हैं और भविष्य के लिए ऐसे जत्थे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके एसजीपीसी के पूर्व प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर, शिरोमणि कमेटी के महासचिव जत्थेदार करनैल सिंह पंजोली, वरिष्ठ अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर एसजीपीसी प्रधान धामी ने बताया कि गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब और गुरुद्वारा सतलानी साहिब में भी सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि गुरु शबद प्रचार सभा सोसाइटी के मुख्य सेवादार भगवंत सिंह बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने 30 किलोवाट वाला सोलर प्लांट शिरोमणि कमेटी के सहयोग से लगाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें