फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम मुलाजिमों को अब मिलेंगे संशोधित पे स्केल, नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बुधवार देर शाम अपने कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2016 से लागू संशोधित पे स्केल नोटिफाई कर दिए। इसके अलावा महंगाई भत्ता/राहत, मेडिकल भत्ता, मकान किराया भत्ता, रूरल एरिया भत्ता, एनपीए, स्पेशल चौकीदार भत्ता, एक जनवरी 2016 से पहले व बाद के पेंशनरों को मिलने वाले योग्य लाभों संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद पावरकॉम मैनेजमेंट द्वारा सभी मुलाजिम जत्थेबंदियों को अपील की गई कि पे स्केल संशोधन संबंधी व अन्य वित्तीय लाभ देने संबंधी बुधवार को सर्कुलर जारी कर दिए गए हैं। सभी जत्थेबंदियों के नुमाइंदे व कारपोरेशन के मुलाजिम अब संघर्ष को छोड़कर वीरवार को अपनी ड्यूटियों पर लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें