फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : पेंशन लगवाने का झांसा देकर खाते से निकलवाए लाखों रुपये, बेसहारा महिला की शिकायत पर बाप-बेटा नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। एक बेसहारा महिला को पेंशन लगवाने का झांसा देकर धोखे से उसके खाते से लाखों रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। थाना घन्नौर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर बाप-बेटा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीडित महिला राज पत्नी स्वर्गीय महिंदर सिंह निवासी गांव लाछड़ू कलां ने पुलिस पास बयान दिया है कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद पति के बैंक खाते में जमा छह लाख 30 हजार रुपये पीड़िता के खाते में आ गए थे। आरोप है कि गांव लाछड़ू कलां के ही रहने वाले जसपाल सिंह व उसके बेटे मंगत सिंह ने पीड़िता के रिश्तेदारों के सामने ही उसके सोने के गहने और बैंक की कापियां अपने पास रख ली थीं। आरोपी इसके बाद पीड़िता को पेंशन लगवाने के बहाने उससे बार-बार कागजात पर अंगूठे लगवाते रहे। बाद में पता करने पर पीड़िता के खाते से चार लाख 60 हजार 320 रुपये गायब थे। वापस मांगने पर आरोपियों ने सोने के गहने तो वापस कर दिए, लेकिन पैसे वापस करने से मना कर दिया। इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें