फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: दहेज के लिए सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या, नौ माह पहले हुई थी शादी

Mon, 19 Jul 2021 05:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी किसी की भी गिरफ्तार नहीं हुई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लेकिन अभी हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में थाना भादसों के अधीन गांव पालिया खुर्द में नौ माह पहले ब्याही एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर सरकारी स्कूल टीचर पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 29 साल की विवाहिता शरनदीप कौर के पिता नारंग सिंह निवासी गांव ईसडू लुधियाना ने बयान दिया है कि सरकारी स्कूल में टीचर उसकी बेटी की शादी पिछले साल नवंबर में गांव पालिया खुर्द निवासी गुरतेज सिंह की थी। शादी के बाद से ही उसकी लड़की को कम दहेज लाने को लेकर ताने मारे जाते थे और इसी बात पर अकसर ससुरालवाले उसके साथ मारपीट करते थे। 

17 जुलाई को उसकी बेटी शरनदीप कौर व दामाद गुरतेज सिंह उसके पास गांव ईसडू आए थे। इस दौरान शरनदीप कौर ने बताया कि ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पिता ने दो-तीन दिन में पैसों का प्रबंध कर मांग पूरी करने की बात कही। पिता ससुरालियों की दहेज की मांग पूरी कर पाते कि इससे पहले ही 18 जुलाई को पिता को फोन आया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एसआई हरभजन सिंह के मुताबिक ससुराल वालों का कहना है कि शरनदीप कौर ने पंखे से लटक कर सुसाइड किया है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की को नीचे उतारा जा चुका था। साथ ही पंखे से न कोई रस्सी और न कोई कपड़ा लटक रहा था। 

पुलिस के मुताबिक मौके से एक नोट भी मिला है। लेकिन अभी उसकी हैंडराइटिंग का मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी पति, उसके दो भाइयों गुरविंदर सिंह, गुरवीर सिंह, पिता गुरमीत सिंह और मां जसवंत कौर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें