सौतेले पिता की ओर से तलाकशुदा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी समाना पुलिस ने आरोपी हाकम सिंह (51) को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका तलाक हो चुका है और वह बच्चों के साथ माता-पिता के साथ रह रही थी। इसी बीच उनके पिता की मौत हो गई और मां ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी एक साल से दुष्कर्म कर रहा है।
31 जनवरी 2021 को भी रात करीब 11 बजे आरोपी ने दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं। आरोपी ने 2 फरवरी 2022 को फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह से भागकर भाई के घर पहुंची। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।