फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 13 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में मोटरसाइकिलों को अन्य वाहन ने टक्कर मारी।
विज्ञापन


घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना त्रिपड़ी एवं थाना जुल्कां ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिये हैं।
गांव सोहाग जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गत दिवस वो अपने जीजा हरकेवल सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर लचकाणी जा रहे थे। भादसों रोड पर जा रहे थे तो तेजी से आ रही एक गाड़ी ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।

दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर हरकेवल सिंह की मौत हो गई। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपी वाहन चालक कर्म सिंह निवासी गांव रोहटी मोड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वो और उसका भंजा दविंदर सिंह अलग अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवीगढ़ से पिहोवा की तरफ जा रहे थे।

गांव जोधपुर के पास एक वाहन ने लापरवाही से उसके भानजे के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसे राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें