फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में हैवानियत की हदें पार: मजदूरी के बहाने युवती को घर लेकर गया, चार दिनों तक बंधक बना किया दुष्कर्म

Wed, 24 Mar 2021 02:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मजदूरी के बहाने घर ले जाकर युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक उसे चार दिनों तक बंधक बनाए रहा। बमुश्किल उसके चंगुल से छूटी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। गिरवां क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती चार दिन पूर्व शहर मजदूरी की तलाश में आई थी। आरोप है कि 30 वर्षीय युवक उसे घर में काम के बहाने ले गया और बंधक बना लिया। चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

सोमवार की शाम आरोपी के चंगुल से छूटकर वह पहुंची और पति को आपबीती बताई। पति ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोबीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का जिला महिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें