फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पति, सास और जेठ पर केस दर्ज

Fri, 29 May 2020 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा की थाना गुहला पुलिस ने पंजाब के समाना में सीआईए स्टाफ में तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई गुरसेवक सिंह, उसके छोटे भाई गुरमित्तर सिंह व मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह पर्चा एएसआई के छोटे भाई गुरमित्तर सिंह की पत्नी लखविंदर कौर की मौत के मामले में दर्ज हुआ है। आरोप है कि तीनों ने जबरन जहर खिलाकर लखविंदर कौर को मारा है। जो करीब आठ महीने की गर्भवती भी थी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लखविंदर कौर की शादी 2004 में थाना गुहला के गांव दाबा निवासी गुरमित्तर सिंह से हुई थी। शादी के बाद से लखविंदर कौर को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पहले तो विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों की डिमांड पूरी कर दी। गुरमित्तर ने जर्मनी जाने के लिए पांच लाख की मांग की थी। बाद में जब उनकी मांग पूरी करनी बंद कर दी तो लखविंदर कौर व उसके बच्चों को मायके आने-जाने नहीं दिया जाता था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। 


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गंभीर हालत में लखविंदर कौर को पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि पति, जेठ व सास ने उसे जबरन जहर खिलाकर मार डाला है। ऊपर से वह आठ महीने की गर्भवती भी थी। ससुराल वाले उसके बच्चे को भी गिराना चाहते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें