फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए फसाद, मारपीट में आठ जख्मी

Thu, 28 May 2020 08:53 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पानी को लेकर हुए पथराव के बाद घटना स्थल पर पड़ी ईंटें। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अचलताल स्थित वाल्मीकि बस्ती में बृहस्पतिवार को सरकारी सबमर्सिबल से पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने पर आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। घायल पक्ष की तहरीर पर एक परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



वाल्मीकि बस्ती, अचलताल में रहने वाली सर्वेश पत्नी सुनील का आरोप है कि मोहल्ले में काफी समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। चार साल पहले भाजपा नेता संदेश राज के प्रयासों से सबमर्सिबल लगा था, जिसका कनेक्शन वहां रहने वाले रूप किशोर के घर से है।


बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोग पानी भरने की मांग को लेकर गए तो रूप किशोर व उसके परिवार वालों ने लौटा दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसमें चंदन, जोनी, सर्वेश, अनीता, शशी, कमलेश, किरण, रामवती घायल हो गई। जबकि सबमसर्बिल चलाने का आदेश मोहल्ले में भ्रमण को आए नगर आयुक्त की ओर से दिया गया था। उनके जाते ही रूप किशोर के परिवार ने मारपीट को अंजाम दिया। 
विज्ञापन



इधर, रूप किशोर का बयान है कि नगर निगम ने सार्वजनिक सहमति से सबमर्सिबल लगवाया है। मोहल्ले के हित में इसे चलाने पर खर्च होने वाली बिजली का बिल भी उसके द्वारा भरा जाता है। बृहस्पतिवार को विपक्षियों ने सबमर्सिबल चलाने को कहा। उनसे कुछ देर बाद आने को कहा तो इसी पर वह हमलावर हो गए। उन्होंने पहले मारपीट शुरू की। इस मारपीट में उसके बेटे शक्ति सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं। मगर हमारी सुनवाई नहीं हुई। 


इंस्पेक्टर गांधी पार्क सुनील पाल धामा ने सर्वेश की तहरीर के आधार पर रूप किशोर, उसके बेटे विक्की, प्रशांत, विशाल, रिंकू व साथी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें