फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की

Mon, 25 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूल के एक बुजुर्ग प्रबंधक की ओर से स्कूल में ही पढ़ती सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों तथा अन्य शहर निवासियों ने स्कूल के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है जबकि स्कूल प्रबंधक फरार बताया जाता है। 
विज्ञापन


यहां के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल के करीब 60 वर्षीय प्रबंधक इंद्र सेन की ओर से स्कूल समय के दौरान छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की गईं। उन्होंने मांग की कि मामले के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते परमजीत सिंह, जगतार सिंह, अमनदीप सिंह, रणजीत कौर, मनजीत कौर, सुखपाल कौर, मीनाक्षी रानी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंधी जब स्कूल प्रबंधक का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।   दूसरी तरफ एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें