रिटायर्ड तहसीलकर्मी के खाते से 76 हजार रुपये निकाले
- फोटो : अमर उजाला
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी रिटायर्ड तहसीलकर्मी के खाते से हैकर्स ने करीब 76 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जालसाजी का पता मैसेज आने पर चला। शिकायत के बाद भी बाबूगढ़ पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
नूरपुर निवासी रिटायर्ड तहसीलकर्मी जयपाल सिंह एसबीआई में खाता है। जयपाल ने बताया कि पिछली 20 अप्रैल को उसने एटीएम से चार हजार रुपये निकाले थे। थोड़ी देर बाद ही उसके खाते से पहले 10 हजार, फिर 10 हजार, फिर 10022 और बाद में 6022 रुपये निकाल लिए गए।
21 अप्रैल को फिर से खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जबकि एटीएम कार्ड जयपाल के पास ही था। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने बेटे सोहनपाल सिंह को दी। पिता-पुत्र बाबूगढ़ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
चार दिन बाद भी पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखी। जयपाल की शिकायत पर एसपी अलंकृता सिंह जांच के आदेश दिए हैं।