डीएसपी सिटी टू संजीव सिंगला ने बताया कि देर रात यह घटना हुई है। मृतक प्रीतम चंद राज मिस्त्री का काम करता था। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल जांच जारी है और किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटियाला की लहल कालोनी में मंगलवार देर रात पांच अज्ञात युवकों ने चाकुओं से हमला करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि इस दौरान उसके दो बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान 52 साल के प्रीतम चंद के तौर पर हुई है। घायलों में अजय कुमार व जतिन शामिल हैं, जो फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन