फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: प्रेम संबंधों में रोड़ा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दिवाली की रात दी खौफनाक मौत

Wed, 15 Nov 2023 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लु

सार

विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता के साथ हुई थी। दोनों भोला कालोनी इलाके में रहते थे। इसी दौरान रंजीता के गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में विनोद को पता चल गया था जिस कारण छह महीने से वह परेशान था।
 
विज्ञापन
लुधियाना में मर्डर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध संबंधों में रोड़ा बने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिवाली पर दिया। जिस समय पटाखे चल रहे थे, आरोपियों ने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी ताकि चिल्लाने की आवाज पटाखों की आवाज के नीचे दब जाए। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक विनोद के भाई हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिला में रहने वाले मनोज राम की शिकायत पर विनोद की पत्नी रंजीता देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Highcourt: ढाई साल में 38 तारीखों के बाद भी आरोप तय नहीं, हैरान हाईकोर्ट ने मानसा के जिला जज से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


2003 में हुई थी शादी
मनोज कुमार की शिकायत के मुताबिक उसके भाई विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता के साथ हुई थी। दोनों भोला कालोनी इलाके में रहते थे। इसी दौरान रंजीता के गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में विनोद को पता चल गया था जिस कारण छह महीने से वह परेशान था। विनोद ने इस बारे में अपने भाई से भी बात की थी ताकि वह रंजीता को समझा सके। दिवाली वाली रात इसी बात को लेकर विनोद और रंजीता के बीच में फिर से विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान रंजीता ने आरोपी गोपाल कुमार को बुला लिया और वहां तीनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद को आरोपियों ने बिजली का करंट लगा कर मार डाला। आरोपियों ने दिवाली की रात को इसलिए वारदात को अंजाम दिया ताकि पटाखों में विनोद के चिल्लाने की आवाज दब जाए। थाना टिब्बा के एसएचओ लवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें