फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध का अंत: प्रेमिका कर रही थी 10 लाख रुपये की मांग, आईटीआई इंस्ट्रक्टर ने जहर खाकर दी जान

Sun, 24 Sep 2023 08:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

नाभा रोहटी पुल पुलिस चौकी के इंचार्ज जयदीप शर्मा ने बताया कि बहादुर सिंह पिछले कईं सालों से नाभा की सरकारी आईटीआई में कांट्रेक्टर के आधार पर बतौर इंस्ट्रक्टर पढ़ाता था। उसके आईटीआई की ही एक छात्रा बलजिंदर कौर के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। बलजिंदर कौर 10 लाख रुपये की मांग को लेकर बहादुर सिंह को ब्लैकमेल करने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नाभा में सरकारी आईटीआई के इंस्ट्रक्टर ने जहरीली चीज निगलकर अपनी जान दे दी। मृतक इंस्ट्रक्टर की पहचान बहादुर सिंह के तौर पर हुई है।पुलिस के मुताबिक इंस्ट्रक्टर के आईटीआई की ही एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध थे। छात्रा इंस्ट्रक्टर को 10 लाख रुपये की मांग को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। नाभा रोहटी पुलिस ने छात्रा, उसकी माता समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नाभा रोहटी पुल पुलिस चौकी के इंचार्ज जयदीप शर्मा ने बताया कि बहादुर सिंह पिछले कईं सालों से नाभा की सरकारी आईटीआई में कांट्रेक्टर के आधार पर बतौर इंस्ट्रक्टर पढ़ाता था। उसके आईटीआई की ही एक छात्रा बलजिंदर कौर के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। 

बलजिंदर कौर 10 लाख रुपये की मांग को लेकर बहादुर सिंह को ब्लैकमेल करने लगी। बलजिंदर कौर ने धमकी दी कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगा, तो पुलिस थाने में उसके खिलाफ गलत केस दर्ज करा देगी। बहादुर सिंह ने करीब दो लाख रुपये की कीमत के कईं महंगे तोहफे बलजिंदर कौर को दिए भी थे, लेकिन बलजिंदर कौर इससे संतुष्ट नहीं हुई। वह लगातार अपनी मां सवरन कौर व अपने प्रेमी मंगा सिंह की मदद से बहादुर सिंह को धमकियां देने लगी। जिससे परेशान होकर बहादुर सिंह ने दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर जहरीली चीज खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें