फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को गला घोंटकर मार डाला

Fri, 22 May 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जेमल वाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुखदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव जेमल वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई गुरबच्चन सिंह की सात साल पहले शादी हुई थी। किसी कारण पति-पत्नी में अनबन रहने लगी तो पंचायत के तौर पर तलाक हो गया।

उसके बाद गुरबच्चन सिंह ने दोबारा मनप्रीत कौर नामक महिला से शादी कर ली। सुखदेव ने बताया कि उनके पड़ोसी राजबीर सिंह के साथ मनप्रीत कौर के अवैध संबंध बन गए।
विज्ञापन


इस बात की भनक गुरबच्चन को लगी तो उसने मनप्रीत कौर से ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। मनप्रीत कौर और राजबीर सिंह के प्रेम संबंधों में गुरबच्चन कांटा बना हुआ था।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर गुरबच्चन सिंह का गला घोंट कर हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने मनप्रीत कौर व राजबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें