फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: पंजाब पुलिस के DSP संजीव सागर पर रेप का केस दर्ज, किरायेदार महिला ने लगाया था आरोप

Tue, 04 Oct 2022 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

डीएसपी के घर में पिछले कुछ सालों से किराये पर रह रही महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप के अनुसार, डीएसपी का गनमैन और परिवार भी उनकी मदद करता था। 
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला में तैनात डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता उक्त डीएसपी के घर में ही अपने परिवार के साथ किराये पर रह रही थी। आरोप है कि डीएसपी ने पीड़िता को इस संबंध में किसी को बताने पर उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार डीएसपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी का गनमैन व उसका परिवार भी इस काम में उसका साथ देता था। उनकी तरफ से मामले की शिकायत के बाद जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की ओर से भी निष्पक्ष जांच नहीं की गई। जांच के नाम पर उन्हें बार-बार बरनाला के पुलिस थाने बुलाया जाता रहा, जिससे वह काफी मानसिक तनाव में आ गई थी। 

इसके अलावा आरोपी डीएसपी ने कई बार अपने गनमैन व अन्य लोगों को घर भेजा और केस वापस लेने के लिए धमकाया। यह सब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़िता ने शिकायत के साथ पुलिस को डीएसपी व उसके पारिवारिक सदस्यों से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी दी है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट से लगाई थी सुरक्षा देने की गुहार
एसआईटी से इंसाफ न मिलने पर पीड़िता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ मामला दर्ज करने व उसके परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार व पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में 18 अक्तूबर तक अदालत में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था। पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने अब इस मामले में डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें