फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़े आजाद उम्मीदवार खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। प्रदेश सरकार से मांगों को पूरा कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े लोकसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर उतरे भादसों ट्रक यूनियन के प्रधान मखन सिंह पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भादसों ट्रक यूनियन के प्रधान मक्खन सिंह जो लोकसभा चुनाव में पटियाला से आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी खड़े हैं। वह सोमवार को जीटी रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें प्रदेश सरकार से मनवाने के लिए नारेबाजी भी की। मखन सिंह निवासी गांव सहौली ने कहा कि कैप्टन सरकार ने सत्ता में आते ही ट्रक यूनियनों को भंग कर दिया था। इस कारण ट्रकों के मालिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जब तक ट्रक यूनियनें होती थीं तब तक ट्रकों के मालिकों की दाल रोटी अच्छी तरह चलती थी। ट्रक यूनियनों को तोड़ने के बाद उनका जीना मुश्किल हो गया है। उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मक्खन सिंह ने कहा कि ट्रक यूनियनों को बहाल करने के अलावा कुछ और मांगें भी हैं उन्हें मानने तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और मक्खन सिंह को मना कर नीचे उतारने की कोशिश की थी। मक्खन सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें