फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थ सहित चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के साथ चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

राजपुरा।
थाना सिटी व सदर पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से गांजा, नशे के टीके और शराब समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर पुलिस प्रभारी सुरिंद्रपाल सिंह ने बताया कि एएसआई गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ राजपुरा-सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग नौगजा पीर के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बस से उतरकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। उसे रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे समेत पकड़े गए युवक की पहचान निशाद अली निवासी गांव डिंगवारा जिला सारण छपरा बिहार के तौर पर की है।
दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस की बसंतपुरा चौकी के प्रभारी स्वर्ण सिंह ने पुलिस पार्टी सहित एजीएम रिसोर्ट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से पैदल जा रहे दो लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली। उनके पास से 100 नशीले टीके बरामद हुए। दोनों आरोपियों की पहचान जौनी और बीरू निवासी गांव छीना, जालंधर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में थाना सिटी पुलिस के हवलदार महिंद्रपाल पुलिस पार्टी सहित भोगलां रोड पर गश्त कर रहे थे कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर वहां से गुजर रही एक बिना नंबर की स्कूटी को रोककर जांच की गई। स्कूटी सवार जवाहर लाल निवासी वाल्मीकि कालोनी राजपुरा टाउन के कब्जे से 36 बोतल देसी अवैध शराब मार्का संतरा चंडीगढ़ बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें