फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में भरती कराने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी
विज्ञापन

पुलिस ने दो खिलाफ केस दर्ज किया, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां की रहने वाली एक महिला के बेटे को फौज में भर्ती कराने का झांसा देकर दो युवकों की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़ित अमरजीत कौर निवासी ढंडियाल रोड पातड़ां ने पुलिस पास बयान दिया है कि वर्ष 2016 में वह अपने बेटे गुरप्रीत सिंह को नौकरी लगवाने के लिए हाथ पैर मार रही थी। इसी दौरान वह गांव के गुरुद्वारा साहिब में एक महिला से मिली। उसने झांसा दिया कि उसका एक रिश्तेदार हरदीप सिंह निवासी बलियाल थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर है। हरदीप की फौज के बड़े-बड़े अफसरों से जान पहचान है। वह उसके बेटे की फौज में भर्ती करा देगा। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये देने होंगे। पीड़िता के मुताबिक उसने अगस्त 2016 में दो लाख, अक्तूबर 2016 में दो लाख और फिर दिसंबर में एक लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। बाद में आरोपियों ने उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की फौज में भर्ती नहीं कराई। मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी हरदीप सिंह व उसके दोस्त हरमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल बाद बच्चे को अगवा करने का केस दर्ज
पटियाला। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने एक 13 साल के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान में परमजीत कौर निवासी न्यू बिशन नगर ने बताया उसका तेरह वर्षीय बेटा रिंकू 21 जून 2013 से लापता है। उसे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके लड़के को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें