फर्जी कागजों से ट्यूबवेल कनेक्शन लेने का आरोपी गिरफ्तार
बटाला। जाली जमाबंदी दिखाकर ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के आरोप में डेरा बाबा नानक पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डेरा बाबा नानक के सहायक कार्यकारी इंजीनियर पीएसपीएल की शिकायत पर की है। डेरा बाबा नानक के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीएसपीएल के सहायक इंजीनियर ने बताया है कि आरोपी दलीप सिंह वासी मसानियां ने विभाग को जाली जमाबंदी दिखाकर ट्यूबवेल का कनेक्शन लिया है। एएसआई ने बताया जांच के बाद आरोपी दलीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।