फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन महिला को किडनेप करके की अश्लील हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अगवा कर कीं अश्लील हरकतें
विज्ञापन

राड से हमलाकर कर किया घायल, छह लोगों खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव चासवाल के पास एक महिला को रंजिश छह लोगों की ओर से किडनैप करने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की नीयत से उस पर राड से हमला भी किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को नामजद कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीडित महिला ने थाना भादसों पुलिस के पास बयान दिया है कि वह भादसों से वापस अपने घर आ रही थी। जब वह गांव चासवाल के पास पहुंची, तो आरोपी श्मशेर सिंह निवासी चासवाल, करनैल सिंह निवासी भादसों, बिकर सिंह निवासी भादसों और तीन अज्ञात व्यक्ति एक गाड़ी में आए और जबरन उसे गाड़ी में डाल कर बीड़ के पास किडनैप करके ले गए। वहां सुआ की पटड़ी के पास आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत के साथ राड से वार किए। फिलहाल महिला सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला के मुताबिक आरोपी श्मशेर सिंह व उसके लड़के के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। महिला ने शमशेर सिंह व उसके लड़के के खिलाफ केस भी दर्ज कराया हुआ है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें