फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग क्लासें जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के आईएएस एंड अलाइड सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर में पंजाब पब्लिक सर्विसेज कमीशन और यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासें शुरू की जा रही हैं। इन क्लासों में आईएएस/पीसीएस (प्रि)-रेगुलर (सोमवार से शुक्रवार), वीकएंड कोर्स (केवल शनिवार व रविवार) और यूजीसी/नेट की कोचिंग क्लासें शामिल है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह विभाग पिछले लंबे समय से स्टूडेंट्स को वाजिब फीसों पर उच्च श्रेणी की सिखलाई प्रदान करता रहा है। विभाग में एक विशाल लाइब्रेरी और अन्य जरूरी साजो-सामान उपलब्ध है। पीयू के माहिर अध्यापक यहां स्टूडेंट्स को सिखलाई देते हैं। विभाग के डायरेक्टर डा. अमर इंद्र सिंह ने बताया कि पीयू हमेशा से उन स्टूडेंट्स के साथ खड़ी है, जो अपनी सख्त मेहनत के साथ जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं। पीयू का यह विभाग हफ्ते में सात दिन व साल में 365 दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे खुला रहता है। इन क्लासों में दाखिला लेने संबंधी स्टूडेंट्स अपने आवेदन 30 नवंबर तक भेज सकते हैं। चुने गए स्टूडेंट्स को ई-मेल और मोबाइल जरिये संपर्क किया जाएगा। इन कोर्सों की क्लासें पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जल्द ही शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें