फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में पुलिस पर चढ़ा दी कार: गाड़ी पर लाल बत्ती और शीशों पर जाली, नाके पर रुकने के बजाय भाग गया आरोपी

Tue, 30 Jul 2024 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस नाके पर तैनात जवानों पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। कार की चपेट में आए कांस्टेबल घायल हो गया। वहीं आरोपी कार चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में नाके पर कार चालक ने एएसआई व पुलिस पार्टी कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आरोपी चालक को नाके पर रुकने का इशारा किया था। इस पर चालक ने रुकने के बजाय पहले सामने खड़े सिपाही को टक्कर मार दी। इसके बाद एएसआई व पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गया। थाना अर्बन एस्टेट में एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


एएसआई बलजिंदर सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ सोमवार देर शाम अर्बन एस्टेट मार्केट फेस-2 में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार फेस-2 की तरफ से आई। कार की बोनट पर बत्ती लगी थी और शीशों पर भी काली जालियां लगा रखी थी। शक होने पर कार चालक को रुकने का इशारा किया। पहले तो कार चालक ने रफ्तार धीमी कर ली। लेकिन फिर एकदम से रेस देकर नाके पर मौजूद सिपाही मनदीप सिंह को टक्कर मारी। इसके बाद तेज रफ्तार के साथ चालक ने एएसआई बलजिंदर सिंह व बाकी पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। एकदम से दूसरी साइड को कूद कर पुलिस मुलाजिमों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

एएसआई बलजिंदर सिंह के मुताबिक गाड़ी का नंबर पुलिस के पास है, जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामले में फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कार पर बत्ती लगी होने व शीशों पर जालियां चढ़े होने के कारण शक हुआ था। हो सकता है कि कार चालक पुलिस के रोकने पर घबरा गया हो। कार में कितने लोग सवार थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया, इस बारे में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें