फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: बहाने से पत्नी को परिवार समेत बुलाकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पत्नी को तनख्वाह में खर्च देने का बहाना लगाकर परिवार समेत नाभा कैंट एरिया में बुलाकर आर्मी में बतौर नायक तैनात पति व उसके तीन साथियों ने घेर कर उसकी पिटाई कर दी। थाना नाभा कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की पहचान अमनजोत कौर निवासी नाभा के तौर पर हुई है। पीड़िता के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बहन की शादी आर्मी में नाइक लवप्रीत सिंह निवासी गांव बोर कलां जिला लुधियाना के साथ साल 2021 में हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर ससुराल परिवार की ओर से परेशान किया जाने लगा। जनवरी 2024 में पति की ओर से उसकी बहन के साथ काफी मारपीट की गई। इसके बाद बहन अपने मायके घर आकर रहने लगीं। पटियाला में एसएसपी दफ्तर में दहेज की मांग को लेकर हुई घरेलू हिंसा के खिलाफ शिकायत की, जिस पर अभी वुमन सेल में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लवप्रीत सिंह की यूनिट के हवालदार ओम प्रकाश ने उसकी बहन को पति की तनख्वाह में से खर्चा दिलाने के लिए कुछ जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए नाभा कैंट एरिया में बुलाया। जब अमनजोत कौर अपनी भाई, मां व मामा के साथ वहां पहुंची, तो लवप्रीत सिंह, ओम प्रकाश, दविंदर गुज्जर व एक अज्ञात व्यक्ति ने विवाहिता व उसके परिवार को घेर कर मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। सतनाम सिंह ने बताया कि मारपीट से उनकी मां के कान का पर्दा फट गया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें