फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के पहुंचते ही धार्मिक दीवान में युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
जांघ में गोली लगने से घायल जगमीत सिंह पटियाला के अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला के थाना सदर के अधीन पड़ते गांव शंकरपुर में मंगलवार रात एक धार्मिक दीवान में प्रवचन सुनने पहुंचे एक 21 वर्षीय युवक को पुरानी रंजिश के कारण गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया गया। खास बात यह रही धार्मिक दीवान में घन्नौर से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरलाल सिंह घन्नौर भी शिरकत करने पहुंचे थे, जिन्हें इस मौके पर सम्मानित किया जाना था। बाद में घायल युवक को विधायक की गाड़ी में ही पटियाला के अस्पताल दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में करीब आठ लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़े, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

संबंधित बहादुरगढ़ पुलिस चौकी से एसआई ने बताया कि खेतीबाड़ी का काम करने वाला 21 वर्षीय जगमीत सिंह निवासी गांव मोहब्बतपुर मंगलवार रात गांव शंकरपुर में संत बाबा कश्मीर सिंह अलौहरां वालों के दीवान में प्रवचन सुनने आया था। वहां आरोपी गुरमीत सिंह गोल्डी निवासी गांव मोहब्बतपुर ने जगमीत सिंह को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने बाहर बुलाया। दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद रात करीब सवा नौ बजे पुरानी रंजिश के चलते अमरजीत सिंह निवासी शंकरपुर, गुरमीत सिंह गोल्डी, गुरप्रीत सिंह दोनों निवासी गांव मोहब्बतपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले जबरन जगमीत सिंह को अपनी गाड़ी में डालने की कोशिश की। जब वह कामयाब न हो सके, तो उसके साथ लाठियों के साथ काफी मारपीट की। इसी बीच विधायक गुरलाल सिंह और पुलिस की गाड़ियां वहां आ गईं। इन गाड़ियों का सायरन सुनकर आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जो जगमीत सिंह की जांघ में लगी।
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घन्नौर से आप विधायक गुरलाल सिंह ने तुरंत घायल युवक को अपनी गाड़ी में बिठाकर पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक जगमीत सिंह ने करीब एक साल पहले अपने गांव मोहब्बतपुर की रहने वाली एक लड़की को भगाकर उसके साथ प्रेम विवाह किया था। पहले तो लड़की के परिवार वालों ने इसका काफी विरोध किया, लेकिन बाद में दोनों परिवारों का आपस में एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया था। परंतु मंगलवार रात लड़की के परिवार व उनके जान-पहचान के कुछ लोगों की तरफ से इस पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में घायल युवक के पिता हरदेव सिंह के बयान पर अमरजीत सिंह निवासी शंकरपुर, गुरमीत सिंह गोल्डी व गुरप्रीत सिंह दोनों निवासी मोहब्बतपुर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें