फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला हिंसा मामले में हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तारी, आरोपी ने मां दुर्गा के खिलाफ भद्दी शब्दावली का किया था इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला के एतिहासिक श्री काली माता मंदिर के बाहर 29 अप्रैल को हुई हिंसा मामले के तार अब हिमाचल प्रदेश से जुड़ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गांव रंधाडा से एक आरोपी रविंदर सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हिंसा वाले दिन मां दुर्गा के खिलाफ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि 29 अप्रैल को श्री काली माता मंदिर के बाहर हुई हिंसा के बाद फव्वारा चौक में खालिस्तान समर्थकों का बड़ा इकट्ठ हुआ था।
इस दौरान निहंग सिंह का बाणा पहने एक व्यक्ति की ओर से श्री दुर्गा माता के खिलाफ काफी भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। इस मामले में एक मई 2022 को थाना सिविल लाइन में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसके लिए विभिन्न टीमें बनाकर आपरेशन चलाया गया, जिसमें पंजाब पुलिस की विभिन्न यूनिटों की मदद ली गई। इस केस में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए स्टाफ पटियाला की विभिन्न टीमों की ओर से महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कईं राज्यों में तलाश की गई।
पुलिस टीमों की ओर से लगातार सात दिन की तलाश के बाद बुधवार को आरोपी रविंदर सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ पणजीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव हीरो खुर्द जिला मानसा हाल निवासी पाउंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) का नाम सामने आया। उसे गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष आपरेशन चलाया गया। इसी बीच आरोपी के हिमाचल के जिला मंडी में होने की गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला मंडी के गांव रंधाडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह जिला मानसा के गांव हीरो खुर्द का रहने वाला है और कुछ समय बठिंडा में भी रहा है। आरोपी को जल्द अदालत में पेश करके उसका रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले में गहनता के साथ पूछताछ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें