फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवक पिस्तौल, कारतूस समेत काबू

Fri, 26 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने राजस्थान से हथियार बेचने आए राजस्थान के एक युवक को वीरवार की रात 315 बोर की देशी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बाद में दो अन्य युवकों को गुज्जरों के डेरे से काबू कर दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसपी (डी) जसपाल सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर हरकृष्ण सिंह के नेतृत्व में मलिकपुर में नाका लगाया गया था। इस दौरान जालंधर की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई।

इस पर उससे एक देसी पिस्तौल 315 बाोर व दो कारतूस बरामद हुए। युवक की पहचान रणजीत सिंह पुत्र वजिन्द्र सिंह निवासी दोलारा तहसील मनीया जिला धौलपुर, राजस्थान के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह सामान राजस्थान से लाया था और दो व्यक्तियों को देनेे जा रहा था।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर सीआईए स्टाफ ने दोनों युवकों को कटारूचक्क के पास गुज्जरों के डेरों से काबू कर लिया। इनसे भी दो देसी पिस्तौल 12 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। इन की पहचान समशुदीन पुत्र हसनदीप निवासी कटारूचक्क व रहमत अली पुत्र लाल हुसैन निवासी शाहपुरकंडी के रूप में हुई। तीनों  युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें