फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने आठ घरों से उड़ाई दो लाख की संपत्ति

Fri, 26 Feb 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। ग्राम गायघाट में चोरों ने रात में आठ ग्रामीणों के घर पर धावा बोलकर नगदी व मोबाइल समेत दो लाख की संपत्ति उड़ा ली। ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर दी है लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम गायघाट में रात में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। रात एक से ढाई बजे के बीच चोरों ने आठ घरों में हाथ साफ किया।

सबसे पहले चोर गांव निवासी नफीस अहमद के घर में घुसे यहां से दो मोबाइल सेट व 16 हजार रुपये की नगदी समेट ले गए जबकि अनीस कुरैशी के घर से एक मोबाइल व 1600  की नगदी, दिलीप पोरवाल के घर से दो मोबाइल व दो हजार की नगदी, टिल्लू के घर से एक मोबाइल और 1200 की नगदी समेट ले गए।

जबकि मनोज के घर से चोर दो मोबइल सेट औश्र 22 हजार रुपये नगदी, पप्पू के घर से एक मोबाइल और 18 हजार की नगदी, रिजवान के घर से दो मोबाइल व 26 हजार की नगदी तथा इसरार के घर से एक मोबाइल सेट चुरा ले गए।
विज्ञापन


सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने सामूहिक रबप से तहरीर दी है लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें