फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को लूटने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कानवां की पुलिस ने नवाला मोड़ पर बाइक पर जा रहे दंपति से सामान छीनकर भागे दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान राघव (17) व अंकित कुमार (14) निवासी दीनानगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में चक चिमना निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि वह बाइक पर अपनी पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ शालोवाल जा रहे थे। नवाला मोड़ पर बाइक सवार दो युवक उसकी पत्नी के हाथ से लिफाफा छीनकर भाग निकले। लिफाफे में 620 रुपये के अलावा कपड़े, जूते आदि सामान था।

एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को जसवाली अड्डे के पास छीने गए लिफाफे समेत पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें