फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक जासूस को सिम देने वाला डीलर जेआईसी के सुपुर्द

Sun, 07 Feb 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मामून कैंट के पास पकडे़ गए पाकिस्तानीजासूस इरशाद अहमद को सिम जारी करने वाले मालेरकोटला के मोबाइल डीलर दीपक कुमार को अमृतसर जेआईसी (ज्वाइंट इंवेस्टीगेशन सेंटर) के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


उसे पठानकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई में उसे अमृतसर जेआईसी ले जाया गया एसपी डी जसपाल सिंह ने बताया कि दीपक कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है।

पूछताछ में दीपक कुमार ने इस बात से मना किया कि उससे इरशाद अहमद को फर्जी सिम दी थी। एसपीडी ने कहा कि अमृतसर में अब उसे पूछताछ के लिए जेआईसी के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वहां दीपक कुमार से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिमांड खत्म होने पर 8 फरवरी को आरोपी दीपक कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें