फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पठानकोट की पहाड़ी पर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, लिखा था-आई लव पाकिस्तान, एजेंसियां जांच में जुटीं

Sat, 14 Aug 2021 07:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पहाड़ी जम्मू-कश्मीर की सीमा के पास है। संभावना है कि पाकिस्तान में कहीं मनाए जा रहे जश्न से यह गुब्बारा उड़कर सीमा के रास्ते जम्मू-कश्मीर और फिर पठानकोट आ पहुंचा।
विज्ञापन
पठानकोट में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के दुरंगखड्ड में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है जिस पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा है। गुब्बारा दुरंगखड्ड के 2 किमी. दूर पहाड़ी पर मिला। इसे वन विभाग की लेबर ने देखा और पुलिस को सूचित किया। थाना शाहपुरकंडी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। हालांकि, पुलिस का तर्क है कि आज पाकिस्तान में आजादी दिवस मनाया जा रहा है। संभवत: यह गुब्बारा वहीं से उड़कर पठानकोट पहुंच गया होगा। उसके बावजूद जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


थाना शाहपुरकंडी प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें वन विभाग की लेबर ने सूचना दी थी कि दुरंगखड्ड के पास पहाड़ी पर एक गुब्बारा मिला है। जिस पर पाकिस्तान लिखा है। वहां पहुंच कर देखा तो वह आम हीलियम गैस वाला गुब्बारा निकला।


उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है। फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आ रही। लेकिन, रविवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर इस मामले की भी गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त पहाड़ी जम्मू-कश्मीर की सीमा के पास है। संभावना है कि पाकिस्तान में कहीं मनाए जा रहे जश्न से यह गुब्बारा उड़कर सीमा के रास्ते जम्मू-कश्मीर और फिर पठानकोट आ पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें