फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद से तस्करी का प्रयास: बीएसएफ ने की फायरिंग, एक पाकिस्तानी तस्कर घायल, हेरोइन के दो पैकेट बरामद

Thu, 02 Sep 2021 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बीएसएफ ने जख्मी तस्कर को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं सर्च अभियान के दौरान वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मौके से बरामद हेरोइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी के पास बुधवार रात बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया और दो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को मौके से हेरोइन के दो पैकेट भी मिले हैं। 

विज्ञापन


फिरोजपुर में भारत-पाक हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी सतपाल के नजदीक रात को फेंसिंग पार पाकिस्तान की तरफ कुछ हलचल हुई। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीएसएफ की गोली से एक पाकिस्तानी तस्कर जख्मी हो गया जबकि दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ ने जख्मी तस्कर को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं सर्च अभियान के दौरान वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

दो हथगोलों के साथ पकड़ा गया था आतंकी

इससे पहले पंजाब पुलिस ने सोमवार को तरनतारन जिले के जौहल धालीवाला गांव निवासी सरूप सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि आरोपी के पास से चीन निर्मित दो हथगोले (पी-86 मार्क हैंड ग्रेनेड) मिले हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से उसने राज्य में संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।  

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सरूप सिंह को तरनतारन पुलिस ने सोमवार को अमृतसर-हरीके रोड पर एक चौकी में शक के आधार पर पकड़ा था। बता दें कि देश विरोधी ताकतें पंजाब में आतंकी घटना की फिराक में हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस ने हथगोलों और आरडीएक्स से भरे टिफिन बम के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया था।

इससे पहले भी आठ अगस्त, 2021 को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लोपोके के गांव दल्लेके से टिफिन बम और पांच हथगोले बरामद किए थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (अमृतसर) ने भी 16 अगस्त 2021 को अमृतपाल सिंह और शम्मी के पास से अन्य हथियारों समेत उपरोक्त मार्का और मॉडल (पी-86) के दो हथगोले बरामद किए थे। इसी तरह कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त 2021 को फगवाड़ा से गुरमुख सिंह बराड़ और उसके साथी से इसी तरह के दो हथगोले, एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें