फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में कूड़े को लेकर NGT सख्त: नगर काउंसिल अधिकारियों को लगाई फटकार, छप्पड़ की सफाई का आदेश

Fri, 27 Sep 2024 09:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

पंजाब के जगरांव में भद्रकाली मंदिर के पीछे छप्पड़ को कूड़े के डंप बनाने का मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
जगरांव में भद्रकाली मंदिर के पीछे छप्पड़ को कूड़े का डंप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जगरांव में भद्रकाली मंदिर के पीछे छप्पड़ को कूड़े के डंप बनाने का मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा संज्ञान लिया है। एनजीटी ने नगर काउंसिल अधिकारियों की क्लास लगाने के साथ-साथ अब नया कूड़ा फेंकने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर पंजाब स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) को छप्पड़ की सफाई करवाकर 31 दिसंबर 2024 तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। इसे लेकर पंजाब स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर आकर इसकी जांच कर काउंसिल को सफाई करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


इस संबंधी भद्रकाली मंदिर के चेयरमैन पराशर देव शर्मा ने बताया कि शहर में सात के करीब छप्पड़ थे 6 छप्पड़ों पर काउंसिल ने कब्जा करवा दिया अब मंदिर के पास एक छप्पड़ बचा है उसमें शहर भर से कूड़ा इकट्ठा कर फेंका जा रहा है ताकि उसे भरकर भी कब्जा करवाया जा सके। 

वहीं, गंदगी के कारण मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, शहर में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ था। इसे लेकर उन्होंने एनजीटी को शिकायत की थी लेकिन उल्टा अधिकारी एनजीटी को गुमराह करते रहे जिसका नोटिस लेते हुए एनजीटी ने लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाई तो अपने आप को फंसता देख अधिकारी गुमराह करने में जुट गए, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो एनजीटी ने 31 दिसंबर तक साफ करवाने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें