फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिस में भर्ती रहेंगे सीएम मान: सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत, हृदय जांच कराई

Fri, 27 Sep 2024 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि  उनकी हालत स्थिर है। अभी उनके ह्रदय जांच के लिए जरूरी टेस्ट किए गए हैं, उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
सदन में पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वास्थ्य कारणों की वजह से दो दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। फोर्टिस भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत स्थिर है। वह कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


विभाग के एचओडी डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि शुक्रवार को सीएम मान के हृदय की जांच की गई। उनके हृदय की पल्मोनरी आर्टरी में ब्लड प्रेशर का दबाव बढ़ने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब है। डॉक्टरों की टीम ने सीएम के हृदय की धमनियों की जांच की है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही डॉक्टर आगे सर्जरी और इलाज को लेकर कदम उठाएंगे। हृदय की धमनियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें सांस लेने और सीने में दर्द के अलावा अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

डॉ. आरके जसवाल का कहना है कि जब तक सीएम के हृदय की जांच रिपोर्ट में सब स्पष्ट नहीं हो जाता, तब वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहेंगे।

इससे लगभग 10 दिन पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सीएम मान की तबीयत उस समय खराब हो गई थी जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें