फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी में तैनात युवक ने पकड़वाए नाबालिग सहित दो झपटमार, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नेवी में तैनात एक युवक की समझदारी से पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि इनका तीसरा साथी फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में एक नाबालिग है। इस मामले में फेज-1 थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में एसएसपी हरजीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करवाने वाले नेवी में तैनात युवक की प्रशंसा की है। वहीं, नेवी में तैनात युवक ने अपना नाम उजागर न करने की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देवा और विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मोहाली के रहने वाले हैं। वह रात करीब साढ़े 8 बजे अमरटैक्स की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक एक्टिवा पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने पहले हम दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और इसके बाद नेवी में तैनात युवक के साथ भी हाथापाई करके उसका मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से एक्टिवा पर भाग गए। इसके साथ ही देवा और विपिन ने झपटमारी की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद नेवी में तैनात युवक ने अपने मोटरसाइकिल से एक्टिवा सवार तीनों झपटमारों का पीछा किया। जब झपटमार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 से बलौंगी जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो युवक ने झपटमारों के एक्टिवा को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। तभी तीनों में से दो को युवक ने पकड़ लिया, जबकि इनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। इसके थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और एक नाबालिग समेत दो झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव शाहीमाजरा में रहे थे और उनके कमरे से पुलिस ने काफी मात्रा में सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें